दिल्ली

पुलिस कस्टडी में लगाई चलती गाड़ी से छलांग, नहीं बच सकी जान; परिजनों ने लगाया हिरासत में हत्या का आरोप

दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर थाने के पास गश्त के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कारसूत और चोरी की बाइक बरामद हुई। उन्हें हवालात ले जाते समय दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi News: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर इलाके में पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा। जिनके पास से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए। जब पुलिस इन आरोपियों को लेकर थाने जा रही थी, तो उन्होंने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। जिससे एक युवकी मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाया और समालखा-कापसहेड़ा मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।

गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा

पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, यह घटना वसंत कुंज उत्तर थाने के पास उस समय हुई जब मंगलवार को हथियार और वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हवालात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह और कांस्टेबल नितेश यहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी।

दक्षिण-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, ‘‘जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’’ गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विकास उर्फ मजनू (28) और रवि साहनी उर्फ रवि कालिया (19) के रूप में हुई है, दोनों दिल्ली के समालका निवासी हैं। डीसीपी ने कहा, ‘‘विकास के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे वह चोरी की पाई गई, जिसका पालम गांव थाने में मामला दर्ज था। मोटरसाइकिल रवि चला रहा था।’’

भागने की कोशिश में वैन से कूदे आरोपी

पुलिस ने कापसहेड़ा थाने में मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई और उन्हें सरकारी वाहन से वसंत कुंज नॉर्थ हवालात ले जाया गया। इस बीच जब वाहन थाने के पास मोड़ा गया तो दोनों आरोपी भागने के प्रयास में धीमी गति से चल रही वैन से कूद गए। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि वाहन से कूदने के कारण दोनों घायल हो गए और आईजीआई अस्पताल ले जाने पर रवि साहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली रूप से घायल हुए विकास का इलाज किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article