आज भी दिल्ली को भिगाएगी बारिश, नौतपा पर नरम रहेंगे गर्मी के तेवर; जानें कब तक होगी मानूसन की एंट्री

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में शनिवार देर रात को रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज हुई। रविवार सुबह भी बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। राजधानी में कभी आंधी और झमाझम बारिश हो रही है, तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को आंधी रात के बाद राजधानी में तेज आंधी और जोरदार बारिश हुई। जिसने 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार की सुबह में दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। जिसमें महज दो घंटे में ही 68 मिमी बारिश दर्ज की गई और आंधी की स्पीड भी 82 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। जिसके चलते नौतपा के दौरान 25 मई से 2 जून तक गर्मी के तेवर नरम रहने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है:

Meta AI

दिल्ली में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी (AI Image)

दिल्ली में आज आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं शाम के समय मौसम का रुख बदल सकता है। इस दौरान तेज आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। आज बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने दिल्ली में 27 मई से 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मानूसन 25 मई तक देता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो सकती है। इसका मतलब ये है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर में 14 जून से 23 जून के बीच कभी भी मानसून की दस्तक होने की संभावना है।

End of Feed