लखनऊ

UP Weather: कहीं बरसात-कहीं तेज गर्मी का कहर, 31 मई तक जारी बारिश का सिलसिला, आज 22 जिलों में अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश के 22 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी यूपी में भीषण गर्मी का एहसास हुआ तो वहीं पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलीं।

Image

यूपी में आज भी बारिश का सिलसिला जारी (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के दोहरे रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर तेज गर्मी सता रही है, तो कहीं बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में रविवार को ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इस दौरान पूर्वी हिस्से में तपिश से लोगों का हाल बुरा रहा। वहीं पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी के चलते कई जिलों में पेड़ उखड़ने की खबर सामने आई। वहीं कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दोनों हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 22 जिलों में बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में जारी बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी में 31 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

इन जिलों में आज अलर्ट

गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजलौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर।

यूपी में सबसे गर्म रहा बांदा

रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान बांदा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उरई में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, कानपुर में 39.2 डिग्री, झांसी में 38.9 डिग्री, प्रयागराज में 38.6 डिग्री, फतेहगढ़ में 38.6 डिग्री और लखनऊ में 37.9 डिग्री तापमान रहा। इस दौरान सबसे अधिक बारिश मुजफ्फरनगर में 14 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा प्रयागराज में 8.4 मिमी, बरेली में 4.9 मिमी, सुल्तानपुर में 0.9 मिमी और शाहजहांपुर में 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article