दिल्ली

दिल्ली में IPL मैच और बारिश ने बढ़ाई जाम की मार, कई मार्गों पर डायवर्जन लागू, जानें क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच और भारी बरसात के चलते संभावित ट्रैफिक समस्याओं को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। 25 मई को शाम 5:30 बजे से आधी रात तक फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक बाधित रहने की संभावना है। साथ ही, बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच और शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव से संभावित ट्रैफिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई एडवाइजरी जारी किए हैं। एडवाइजरी के अनुसार, 25 मई को शाम 5:30 बजे से आधी रात तक फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक बाधित रहने की संभावना है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

प्रभावित क्षेत्रों में बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड शामिल हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक बसों और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, बीती रात आई आंधी और भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। इसके मद्देनजर शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

ये है ट्रैफिक एडवाइजरी

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेडियम की ओर जाते समय भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। जलभराव के कारण आजाद मार्केट अंडरपास पर दोनों दिशाओं (आजाद मार्केट से प्रताप नगर और इसके विपरीत) का ट्रैफिक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे रास्तों में बदलाव किया गया है।

रानी झांसी रोड से आने वाले वाहनों को बर्फ खाना की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि बर्फ खाना से आने वाली गाड़ियों को पुल मिठाई और ईदगाह की ओर भेजा जा रहा है। इसके अलावा, पुल मिठाई से ट्रैफिक को बर्फ खाना और रानी झांसी रोड की ओर निर्देशित किया गया है। वहीं, वीर बंदा बैरागी मार्ग से आने वाले वाहनों को पुराने रोहतक रोड की ओर मोड़ा गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article