Delhi Weather: दिल्ली में फिर शुरू हुआ गर्मी का दौर, इस हफ्ते नहीं मिलेगी कोई राहत; जानिए आज का मौसम

पिछले दिनों बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में आई थोड़ी गिरावट अब खत्म हो गई है। गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है, दिल्लीवालों को इस पूरे हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Apr-2025: दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पिछले दिनों हल्की बारिश से गर्मी में कुछ कमी दर्ज की गई थी, वो राहत अब खत्म हो गई है। IMD के मुताबिक कल रविवार को गर्मी ने 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। रविवार के न्यूनतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। साल 2022 में 20 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री पहु्ंचा था। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

Delhi weather.

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को आसमान में हल्के बादलों की संभावना जताई है। दिन में कभी-कभार हवाएं भी चल सकती हैं। हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक होगा। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहेगा।

End of Feed