दिल्ली

अक्षरधाम मंदिर पहुंचेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, परिवार संग करेंगे स्वामीनारायण के दर्शन

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला अपने बच्चों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। वह एयरपोर्ट से सीधा अक्षरधाम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने वाले है। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला 11 बजे के बाद अक्षरधाम मंदिर पहुचेंगे।

Image

अक्षरधाम मंदिर पहुंचेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Photo : ANI

JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला उषा वेंस अपने बच्चों के साथ दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर जल्द ही पहुंचे वाले हैं। उनके आगमन पर अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने कहा कि उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। राधिका शुक्ला ने आगे बताया कि उनकी जड़ें भारतीय हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे मंदिर दर्शन के लिए पहुचेंगे। सभी पहले भगवान स्वामीनारायण के दर्शन करेंगे और फिर मंदिर की वास्तुकला देखेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला सुबह 11 बजे के बाद यहां कभी भी पहुंच सकते हैं।

अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है और उनके प्रशासन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 4 महीने पहले शपथ ली थी। वह इस प्रशासन में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। इस बीच भारतीय मूल की अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वह चार दिवसीय दौरे पर आए, जिसकी शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने के साथ हुई है।

जेडी वेंस की दिल्ली यात्रा के चलते एनएच 24 पर भारी ट्रैफिक

दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को सुबह भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा है। जेडी वेंस की दिल्ली यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया था, जिसमें लोगों को अन्य मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई थी। 9 से 12 के बीच और शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच आईपी मार्ग, आईटीओ, क्रॉसिंग, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुआँ फ्लाईओवर पर से बचने की लोगों को सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article