Delhi-NCR Weather: दिल्ली में उमस की मार या बारिश की फुहारें? जानें केसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बुधवार को भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया था। फिलहाल राजधानी में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। कभी यहां झमाझम बारिश हो जाती है, तो कभी उमस के कारण चिपचिपी गर्मी परेशान करती है। बुधवार को भी अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आसमान में दिनभर बादलों की मौजूदगी रही। हालांकि बीच-बीच में धूप के साथ बादलों की लुका-छिपी भी जारी रही। जिससे लोगों को उमस और गर्मी महसूस हुई। हालांकि बारिश होने से मौसम फिर सुहावना हो गया। दिल्ली-एनसीआर में 20 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Delhi Weather (2)

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, नोएडा में 32 डिग्री, गाजियाबाद में 34 डिग्री, गुरुग्राम में 31 डिग्री और फरीदाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान दिल्ली में 25 डिग्री, नोएडा में 25 डिग्री, गाजियाबाद में 26 डिग्री, गुरुग्राम में 25 डिग्री और फरीदाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

End of Feed