Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025: दिल्लीवासी इन दिनों तेज गर्मी के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। धूल भरी आंधी चलने के कारण राजधानी में पाल्यूशन बढ़ गया है। हवा में धूल की परत छाने से एक्यूआई बढ़ गया है और हवा की क्वालिटी में कमी आई है। हालांकि दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर हैं कि मौसम विभाग ने आज राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। वहीं तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं। शाम या रात के समय तूफानी हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तापमान
| सफदरजंग | 40.4 | 25.4 |
| आयानगर | 41.6 | 25.5 |
| पालम | 40.8 | 26 |
| रिज | 40.6 | 24.9 |
| लोधी रोड | 40.1 | 23.6 |
दिल्ली में कल भी बारिश का अनुमान
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 17 मई को बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही बारिश होने का भी अनुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं। जिसके 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के भी आसार हैं। वहीं 18 मई को आंशिक बादल छाए रहने और 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जो कभी-कभी 35 डिग्री प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
दिल्ली में और बिगड़ी हवा
दिल्ली में बुधवार रात को चली धूल भरी आंधी के बाद धूल की एक परत छाने से प्रदूषण बढ़ गया है। गुरुवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार राजधानी में गुरुवार शाम को एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सुबह 7 बजे यहां का एक्यूआई 301 दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
