लखनऊ

गर्मी-उमस से बेहाल यूपी... दिन में हीटवेव का अलर्ट, रातें भी भट्टी जैसी तप रहीं; आखिर कब मिलेगी राहत?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज हीटवेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को दिन के साथ ही रात में भी तेज गर्मी सताने वाली है। यूपी में अगले 3 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

Image

फाइल फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का डबल अटैक जारी है। दिन में तेज धूप के साथ जहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। वहीं रात को भी तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। लोग एसी-कूलर की मदद से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश का तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है। साथ ही कई जिले हीटवेव की गिरफ्त में है। यूपी में अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को प्रचंड गर्मी का एहसास हो सकता है। हालांकि कि कल से यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

यूपी में आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान 40 से ज्यादा जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज गर्म रात्रि को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17 मई को भी लू की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या बौंछारें पड़ने की भी संभावना है। 18 मई को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। यूपी में 19 मई से हीटवेव और गर्मी से राहत की उम्मीद है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

हीटवेव के लिए इन जिलों में अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया।

येलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

गर्म रात्रि का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजगमढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या अंबेडकरनगर।

यूपी के 5 सबसे गर्म जिले

बांदा45.4 °C
वाराणसी बीएचयू43 °C
झांसी42.7 °C
कानपुर आईएएफ42.6 °C
गाजीपुर42.5 °C

यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले 5 जिले

बहराइच23.8 °C
कानपुर नगर24 °C
अयोध्या24 °C
मेरठ24.2 °C
नजीबाबाद24.2 °C

यूपी में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दान करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article