Delhi Weather 12-November-2025: दिल्ली में कंपाने लगी ठंड, दिन में अभी भी धूप का असर; जानें आज का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान, शीतलहर चलेगी या कोहरे का होगा अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। लेकिन सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया है। अब लोगों को रात में कंपकंपी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी धूप के प्रभाव से ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली के मौसम में क्या बदलाव होगा?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां दिन और रात में अलग ही मौसम का एहसास हो रहा है। राजधानी में सुबह और रात के समय कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो रही है। बिना स्वेटर-जैकेट के लोग घर से बाहर नजर नहीं आ रहे हैं। घर में भी लोगों ने पंखे बंद कर कंबल और रजाई का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दिन में मौसम बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है। दिन में धूप निकल रही है, जिससे गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो रहा है। धूप से ठंड का प्रभाव फीका पड़ रहा है। जिससे स्वेटर से गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Delhi Weather

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रहेगा। लेकिन दिन में धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को राजधानी में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम को ठंड का प्रभाव रहेगा। साथ ही कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं दिन में धूप निकलने से सर्दी बेअसर महसूस होगी। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में दिन में सर्दी नहीं पड़ रही है।

End of Feed