Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन तेज हवाओं संग बारिश के आसार; तापमान में होगी गिरावट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कल से दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उलटफेर जारी है। गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को फिर से तीखी धूप निकली रही। हालांकि बादलों की आवाजाही भी देखने को मिला। आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Delhi Weather Today

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में कल बारिश का मौसम

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार से एक और पश्चिम विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। जिसके कारण 5 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। जिसके बाद सोमवार को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

End of Feed