दिल्ली

Delhi: अस्पताल में हो गई शवों की अदला-बदली; परिजनों ने हड़बड़ी में कर दिया दूसरी बॉडी का अंतिम संस्कार

दिल्ली में नांगलोई के एक अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने रिश्तेदार का शव समझकर किसी और के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

Image

नांगलोई के अस्पताल का मामला (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित एक अस्पताल में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शवों की पहचान में हुई गंभीर चूक के कारण एक परिवार ने अपने रिश्तेदार समझकर किसी और व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस जांच में जुट गई है।

दो शवों के आने से हुई गड़बड़ी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को नांगलोई अस्पताल के शवगृह में दो शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे। प्रेम नगर निवासी पंकज कुमार की छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी, वहीं लगभग उसी समय नांगलोई निवासी भरत भूषण का शव भी पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। दोनों शव एक ही समय पर शवगृह में रखे गए।

हुई गलत पहचान

आरोप है कि भरत भूषण के परिवार ने गलती से पंकज कुमार के शव की पहचान अपने रिश्तेदार के रूप में कर ली। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने शव लेने की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और बिना जांच-पड़ताल के शव को लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।

सच्चाई सामने आने पर मचा हड़कंप

जब पंकज कुमार का परिवार शव लेने अस्पताल पहुंचा तो उन्हें शवगृह में सिर्फ एक शव मिला, जो उनका रिश्तेदार नहीं था। इसके बाद परिवार ने हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि शवों की पहचान की प्रक्रिया को सही तरीके से फॉलो नहीं किया गया।

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शवों की अदला-बदली के इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन से भी जवाब मांगा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article