New Exercise Policy: दिल्ली की भाजपा सरकार नई शराब नीति पर काम कर रही है। पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार नई आबकारी नीति में शराब पीने वालों की उम्र सीमा 25 से घटाकर 21 करने पर विचार कर रही थी, लेकिन उस वक्त आबकारी नीति विवादों में रही और केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक को जेल जाना पड़ा। हालांकि, हालिया सरकार में भी उम्र सीमा को घटाने को लेकर विचार चल रहा था।
कब लागू होगी नई शराब नीति
राष्ट्रीय राजधानी में नई शराब नीति जल्द ही लागू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार की नई शराब नीति का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है और हो सकता है कि अगले महीने नई शराब नीति लागू हो सकती है। साथ ही बताया जा रहा है कि बैठक में शराब पीने की कानूनी उम्र को कम करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।
क्या सस्ती हो जाएगी शराब?
इससे पहले की बैठक में कानूनी उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, बैठक में दिल्ली की शराब दुकानों में प्रीमियम ब्रांड्स लाने पर भी विचार हुआ। सूत्रों ने बताया कि इन ब्रांड्स की कीमतें एनसीआर के आसपास की कीमतों के बराबर रखी जाएंगी।
मौजूदा नीति के तहत प्रीमियम ब्रांड्स की बिक्री प्रतिबंधित है जिसकी वजह से सरकार का राजस्व हानि हो रही है। दरअसल, प्रीमियम ब्रांड्स को अनुमति देने का मकसद सरकारी राजस्व को बढ़ाना है, साथ ही उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
