Delhi Weather News : राजधानी में आज दिन भर जारी रहेगी मौसम की आंख-मिचौली, जानिए अगले पांच दिन का पूर्वानुमान

Delhi Weather News :12 जून तक तेज आंधी की संभावना है। बताया गया है कि, इन दिनों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिसके कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Delhi Weather News : राजधानी में आज भी लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी होगी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि, बुधवार को नमी के साथ तापमान बढ़ सकता है। पिछले 48 घंटों से दिल्‍ली एनसीआर के लोग गर्मी से काफी बेहाल हैं। वहीं, बुधवार को तापमान साामान्‍य से कम रहने की उम्‍मीद है। मौसम व‍िभाग ने बताया है कि, मंगलवार को तापमान में काफी वृद्धि रिकॉर्ड की गई। उस दिन अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से करीब एक डिग्री ही कम था। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री कम था। बताया गया है कि, 24 घंटे पहले नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत तक था, वहीं रात तक मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिले।

​Delhi Weather News, Delhi Weather Update, Delhi NCR Weather

दिल्‍ली में बदलेगा मौसम का मिजाज। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

कुछ ऐसा था मंगलवार का मौसम

मौसम व‍िभाग की जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव होने लगे थे। इसके बाद काफी स्‍थानों पर बारिश की बौछारें पड़ीं। दिल्ली के सफदरजंग में 0.4 MM, लोदी रोड में 0.2 MM, आया नगर में 12.6 MM, फरीदाबाद में 2.5 MM, गाजियाबाद में 0.5 MM, जाफरपुर में 0.5 MM, पीतमपुरा में 0.5 MM, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1 एमएम और मयूर विहार में 2 MM बारिश हुई। इन स्‍थानों पर बारिश की फुहारों के बाद भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40, जाफरपुर में 39.1 डिग्री और नजफगढ़ में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नरेला में अधिकतम तापमान 39, पीतमपुरा में 40.6, पूसा में 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed