Delhi Weather Today, 26 NOV 2022: दिल्ली का मौसम बनाने लगा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 7.8 डिग्री, जानें आगे का हाल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 04:53 PM IST

Delhi Weather Today 26 November 2022: पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्‍ली का मौसम सर्द होने लगा है। यहां पर शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी ज्यादा नीचे जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली का न्यूनतम तापमान पहुंचा 7.8 डिग्री सेल्सियस
  • बीते दो साल में यह नवंबर माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान
  • आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने का अनुमान

Delhi Weather Forecast Today 26 November 2022: राजधानी दिल्ली का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण सुबह और शाम अब लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। राजधानी में शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां पर न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 2 साल में नवंबर का यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में दिल्ली का पारा और नीचे जाने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Delhi Weather Today News

दिल्‍ली में बढ़ने लगी है ठिठुरन भरी ठंड

बता दें कि हाल ही में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। जिसके बाद से उत्तर-पश्चिमी और बर्फीले पहाड़ों से आ रही तेज हवाओं ने राजधानी दिल्ली की रातों को ठंडा बना दिया है। हालांकि दिल्‍ली की दोपहर सुबह-शाम के उलट अभी भी गर्म रहती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल नवंबर माह में दिल्‍ली में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2020 के नवंबर माह में सबसे न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

End of Feed