Delhi Coldwave Weather: दिल्ली में कम नहीं होगा ठंड का सितम, सीजन की पहली शीतलहर की हुई शुरुआत

Delhi Coldwave Weather:: दिल्ली में ठंड में कोई राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 4.9 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Coldwave Weather:दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गिरता तापमान दिल्लीवालों की मुसीबत और बढ़ा रहा है। इसी बीच सीजन की पहली शीतलहर की भी शुरुआत हो गई है। दिल्ली में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.9 तो अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ये सामान्य से बहुत कम है। कंपकंपाती सर्दी और कोहरा लोगों को अब परेशान करने लगा है। हालांकि दिल्ली में अब दोपहर के समय मौसम कुछ हद तक साफ रहता है, जिससे सूरज की खिली हुई धूप लोगों को मिल रही है।

Delhi Weather Forecast Severe Cold Continue IMD Issues Cold Wave Alert

दिल्ली में शीतलहर

पिछले कई दिनों बाद दिखी सूरज की धूप लोगों को कुछ हद तक राहत दे रही है। दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 तक दर्ज किया गया है। तापमान के गिरने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed