Delhi Weather News: दिल्ली वालों पर दोहरा सितम, एक तरफ कंपकंपाती ठंड और दूसरी तरफ सांस पर आफत

Delhi Weather News: दिल्ली में तापमान गिरता जा रहा है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लगातार कम होते तापमान के कारण ठंड और कोहरा भी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ वायु की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब की श्रेणी में बनी हुई है।

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण में भी कोई कमी नहीं आ रही है। बढ़ता प्रदूषण और ठंड दिल्लीवासियों के लिए कई मुसीबत पैदा कर रहा है। ठंड के साथ कोहरे भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 दर्ज किया गया है। जो इस मौसम का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Delhi Weather Forecast Lowest Temperature of Season Recorded in City Pollution also Increased

ठंड और प्रदूषण की मार झेल रहा है दिल्ली

बीते दिनों की बात करें तो बुधवार को दिल्ली का तापमान 7.4 दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार के दिन तापमान 6.8 था, जो बुधवार की तुलना में कम था। सोमवार को दिल्ली का तापमान 6.5 दर्ज किया गया था और आज यानी 14 दिसंबर को राजधानी का तापमान गिर कर 6.2 पर आ गया है, जो अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम है।

End of Feed