Delhi Water Crisis: त्योहार पर पानी के लिए तरसे यमुनापार वाले, बिना सूचना वॉटर सप्लाई हुई बंद

पूर्वी दिल्ली में भीष गर्मी के बीच यमुनापार के लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ा। दिल्ली जल बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के सोनिया विहार जल संयंत्र से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर लोगों को पानी खरीदने के लिए बाजार का रुख करना पड़ा।

Delhi Water Crises: दिल्ली में यमुनापार के हजारों परिवारों को भीषण गर्मी और त्योहारों के समय में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में अचानक पानी सप्लाई रोक दी गई। बिना पूर्व सूचना के पानी की कटौती से लोगों का काफी परेशान होना पड़ा। त्योहार के मौके पर उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। दिनभर पानी की सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों ने इंटरनेट पर गुस्सा जाहिर किया। हालांकि जल बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि पानी की आपूर्ति शनिवार तक सामान्य हो जाएगी।

tap water

प्रतीकात्मक फोटो

लोग पानी की तलाश में हुए बेहाल

त्योहारों में जब लोगों के घरों में पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस समय यमुनापार के लोगों पानी की हर बूंद के लिए जूझना पड़ा। शुक्रवार को निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर लोगों को पानी की काफी समस्या हुई। आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के सोनिया विहार प्लांट से अचानक जलापूर्ति रोक दी। जिससे कई इलाकों में हाहाकार मच गया। शुक्रवार को सुबह से ही सीलमपुर, वेलकम, ब्रह्मपुरी, चौहान बांगर, उस्मानपुर, गांधी नगर, कर्दमपुरी और खजूरी जैसे क्षेत्रों में पानी नहीं आया। जिसकी वजह से इन इलाकों के निवासी पानी की तलाश में भटकते नजर आए।

End of Feed