Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Somnath Bharti and BJP Satish Upadhyay: मालवीय नगर में सोमनाथ भारती नहीं लगा पाए जीत का चौका, सतीश उपाध्याय के सिर जीत का सेहरा

Summary: Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Malviya Nagar Seat AAP Candidate Somnath Bharti and BJP Candidate Satish Upadhyay Result Updates: तीन बार मालवीय नगर सीट से जीत चुके सोमनाथ भारती को इस बार भाजपा के सतीश उपाध्याय के हाथों हार का समाना करना पड़ा।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Malviya Nagar Seat AAP Candidate Somnath Bharti and BJP Candidate Satish Upadhyay Result Updates: मालवीय नगर विधानसभा सीट दिल्ली की उन सीटों में से एक थी, जहां पर मुकाबला जबरदस्त था। यहां आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके सोमनाथ भारती एक बार फिर चुनाव मैदान में थे और इस बार जीत का चौका लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश इकाई के अपने पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मुकाबले में उतारा था। सोमनाथ भारती और सतीश उपाध्याय के बीच यह मुकाबला काफी रोचक रहा। लेकिन अंतत: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय को 2131 वोटों से जीत मिली। उन्हें कुल 39563 वोट मिले, जबकि सोमनाथ भारती को 37433वोट मिले।

Satish Upadhayay win election.

सतीश उपाध्याय जीते चुनाव

मालवीय नगर सीट पर साल 2013, 2015 और 2020 में लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगा चुके आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती इस बार जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे। लेकिन उनका यह अरमान धरा का धरा रह गया। इससे पहले 1998 और 2003 में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने यहां से चुनाव जीता था। 2008 में भी कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया ने यहां से जीत दर्ज की थी और 1993 में भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता ने मालवीय नगर में जीत का परचम लहराया था।

End of Feed