दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के बड़े-बड़े सूरमा ढेर, ये है हारने वाले ‘आप’ नेताओं की पूरी लिस्ट

दिल्ली में सत्तारूढ़ रही आम आदमी पार्टी को आज विधानसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात तो यह है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया तक चुनाव हार गए। यहां देखे AAP के बड़े नेताओं की पूरी लिस्ट जो चुनाव हार गए।

Image

आप के बड़े-बड़े नेताओं को मिली हार

Photo : Times Now Digital

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो चुनावों 2015 और 2020 में क्रमश: 67 और 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार 22 सीटों पर सिमट गई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई। आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता जैसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए।

आम आदमी पार्टी के जो नेता चुनाव हार गए उनकी पूरी लिस्ट यहां है -

No.विधानसभा क्षेत्रहार गए ये दिग्गज
1नई दिल्लीअरविंद केजरीवाल
2जंगपुरामनीष सिसोदिया
3ग्रेटर कैलाशसौरभ भारद्वाज
4शकूर बस्तीसत्येंद्र जैन
5पटपड़गंजअवध ओझा
6राजिंदर नगरदुर्गेश पाठक
7शाहदरापदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
8गांधी नगरनवीन चौधरी (दीपू)
9नरेलाशरद कुमार
10रिठालामोहिंदर गोयल
11बवानाजय भगवान
12रोहिणीप्रदीप मित्तल
13शालीमार बागबंदना कुमारी
14त्रिनगरप्रीति तोमर
15राजौरी गार्डनधनवती चंदेला
16कस्तूरबा नगररमेश पहलवान
17संगम विहारदिनेश मोहनिया
18त्रिलोकपुरीअंजना पारचा
19विश्वास नगरदीपक सिंघला
20मुस्तफाबादआदिल अहमद खान
21मोती नगरशिवचरण गोयल
22उत्तम नगरपॉश बालियान
23कृष्णानगरविकास बग्गा
24घोंडागौरव शर्मा
25नांगलोई जाटरघुविंदर शौकीन
26मंगोलपुरीराकेश जाटव धर्मरक्षक
27नजफगढ़तरूण यादव
28छतरपुरब्रह्म सिंह तंवर
29मादीपुरराखी बिडलान
30मालवीय नगरसोमनाथ भारती
31 वजीरपुरराजेश गुप्ता
32आदर्श नगरमुकेश कुमार गोयल
33बादलीअजेश यादव
34बिजवासनसुरेंद्र भारद्वाज
35 द्वारकाविनय मिश्रा
36हरि नगरसुरिंदर कुमार सेतिया
37जनकपुरी प्रवीण कुमार
38 करावल नगरमनोज कुमार त्यागी
39रोहतास नगरसरिता सिंह
40लक्ष्मी नगरबीबी त्यागी
41मटियालासुमेश शौकीन
42मेहरौली महेंदर चौधरी
43मॉडल टाउनअखिलेश पति त्रिपाठी
44मुंडकाजसबीर कराला
45पालमजोगिंदर सोलंकी
46आरके पुरमप्रमिला टोकस
47तीमारपुरसुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू)
48विकासपुरीमहिंदर यादव

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article