Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Malviya Nagar Seat AAP Candidate Somnath Bharti and BJP Candidate Satish Upadhyay Result Updates: मालवीय नगर विधानसभा सीट दिल्ली की उन सीटों में से एक थी, जहां पर मुकाबला जबरदस्त था। यहां आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके सोमनाथ भारती एक बार फिर चुनाव मैदान में थे और इस बार जीत का चौका लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश इकाई के अपने पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मुकाबले में उतारा था। सोमनाथ भारती और सतीश उपाध्याय के बीच यह मुकाबला काफी रोचक रहा। लेकिन अंतत: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय को 2131 वोटों से जीत मिली। उन्हें कुल 39563 वोट मिले, जबकि सोमनाथ भारती को 37433वोट मिले।
मालवीय नगर सीट पर साल 2013, 2015 और 2020 में लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगा चुके आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती इस बार जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे। लेकिन उनका यह अरमान धरा का धरा रह गया। इससे पहले 1998 और 2003 में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने यहां से चुनाव जीता था। 2008 में भी कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया ने यहां से जीत दर्ज की थी और 1993 में भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता ने मालवीय नगर में जीत का परचम लहराया था।
मालवीय नगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
- मालवीय नगर विधानसभा सीट से सोमनाथ भारती को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने 2131 मतों से हरा दिया।
- 15 में से 14 राउंड की गिनती के बाद सतीश उपाध्याय की बढ़त मात्र 2166 मतों की बची है। सोमनाथ भारती ने अच्छी रिकवरी की।
- 12 राउंड की गिनती के बाद सतीष उपाध्याय 8300 से अधिक वोटों से आगे
- 10 राउंड की गिनती के बाद सतीष उपाध्याय को 5203 मतों से बढ़त
- 8 राउंड की गिनती के बाद सतीष उपाध्याय को 5600 से अधिक वोटों की बढ़त, लगातार पिछड़ते चले गए सोमनाथ भारती।
- 7 राउंड की गिनती के बाद सतीष उपाध्याय को 4400 से अधिक वोटों से बढ़त हासिल।
- 15 में से 6 राउंड की गिनती पूरी। सतीश उपाध्याय को 3900 से ज्यादा वोटों की बढ़त।
- चार राउंड की गितनी के बाद भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 2800 से ज्यादा मतों से बढ़त, पिछड़ रहे सोमनाथ भारती।
- मतगणना शुरू हुए लगभग दो घंटे हो गए हैं और सतीश उपाध्याय ने लगातार सोमनाथ भारती पर बढ़त बनाई हुई है।
- भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने लगातार बढ़त बना रखी है।
- आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती अपनी मालवीय नगर सीट से लगातार पिछड़ रहे हैं।
- पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, EVM खुलने शुरू और अब तेजी से आएंगे रुझान
- आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वह अपने जीते हुए उम्मीदवारों को पंजाब लेकर जाएगी, ताकि खरीद-फरोख्त न हो सके
- मतगणना शुरू, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे
- कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
-एग्जिट पोल्स के अनुसार मालवीय नगर से पहली बार सोमनाथ भारती को हार का सामना करना पड़ सकता है और सतीश उपाध्याय चुनाव जीत सकते हैं।
उम्मीदवारों की लिस्ट
- AAP - सोमनाथ भारती
- BJP - सतीश उपाध्याय
- कांग्रेस - जितेंद्र कुमार कोचर
सोमनाथ भारती दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून मंत्री, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। पत्नी से विवाद और कुत्ते से कटवाने के आरोपों के चलते कारण सोमनाथ भारती काफी विवादों में भी रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
