Delhi UP Weather: प्रदूषण की चादर में लिपटी दिल्ली-यूपी, ठंड का इंतजार; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Delhi UP Weather: दिल्ली और यूपी प्रदूषण की चादर में लिपटी है। वहीं, ठंड का नामोनिशान नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल इस सप्ताह तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

Delhi UP Weather: दिवाली की अगली सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ चुका है। दिल्ली यूपी में तेज धूप निकल रही है, जिससे नवंबर में भी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि आईएमडी का अनुमान है नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि दिल्ली और यूपी में आज का मौसम कैसा रहने वाला है। इसके साथ ही प्रदूषण का लेवल क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे।

delhi ncr weather

फाइल फोटो।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

इन दिनों मैदानी इलाकों में कड़ी धूप निकल रही है। दिल्ली में भी कड़ी धूप खिली है। इससे उमस और गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही प्रदूषण होने की वजह से तापमान में गिरावट नहीं देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कल से दिल्ली का मौसम थोड़ा बदल सकता है और सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

End of Feed