दिल्ली

दिवाली पर दिल्ली में 300 से ज्यादा जगहों पर लगी आग, रातभर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ती रहीं

दिवाली के मौके पर दिल्ली में 300 से अधिक जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, विकासपुरी में आग लगने की घटना में दो लोग बेहोश हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

दिवाली के दिन दिल्ली में कई जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की घटना को लेकर रातभर फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ती-भागती नजर आई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इस दौरान कोई बड़ी नुकसान की खबर सामने नहीं आई, लेकिन कई जगहों पर आग लगने की सूचना मिली।

रातभर आते रहे फोन

अग्निशमन सेवा के निदेशक ने बताया कि कल शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक करीब 192 कॉल आईं और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक करीब 158 कॉल आईं। 300 का आंकड़ा पार हो गया। शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक, 12 घंटे में 300 का आंकड़ा पार हो गया। छोटी-मोटी आग की घटनाएं हुईं।

आग लगने से दो लोग बेहोश

उन्होंने बताया कि आग लगने की एक घटना विकासपुरी में हुई, जिसमें दो लोग बेहोश हो गए। मंगोलपुरी में 1 आग की घटना हुई जिसमें एक महिला और 2 बच्चे घायल हो गए...कोई बड़ी आग नहीं लगी क्योंकि हमने इस बार दमकल बल बढ़ा दिया था...निश्चित रूप से बहुत सारी कॉल आईं, लेकिन कोई जान को खतरा पहुंचाने वाला मामला नहीं था..."

द्वारका के छावला इलाके में शाम लगभग साढ़े छह बजे एक बस में रखे पटाखों में आग लग जाने से बस में सवार दो लोग झुलस गए।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article