जाम मुक्त होगा India Gate, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया मास्टर प्लान, दिए 5 सुझाव

इंडिया गेट सी-हेक्सागन में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए और इसके पीछे की वजह जानने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे किया और इसे निपटाने के लिए शहरी विकास विभाग को पत्र लिखकर सुझाव दिए।

दिल्ली के प्रसिद्ध टूरिस्ट एरिया में से एक इंडिया सी हेक्सागन पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक अध्ययन किया, जिसमें सबसे पहले यहां जाम लगने के कारणों का पता लगाया गया। उसके बाद उसके लिए समाधान खोजना है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जाम की असली वजह जानने के लिए 27 मई को सर्वे किया गया। इस सर्वे के आधार पर 28 मई को ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव को पत्र लिखा, जिसमें बताए गए सुझावों के माध्यम से जाम खत्म करने के लिए सहयोग की मांग की गई है।

India Gate

जाम मुक्त होगा India Gate

हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक

हर दिन इंडिया गेट घूमने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कई लोग अपने वाहन से आते हैं तो वहीं कई लोग मेट्रो या अन्य ट्रांसपोर्ट के माध्यम से यहां पहुंचते हैं। वाहनों के दबाव के साथ यहां पैदल चलने वाले लोगों की भी भीड़ लगी रहती है। सर्वे के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि यहां लगने वाले जाम का मुख्य कारण अवैध पार्किंग है।

End of Feed