Delhi Traffic Advisory:आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो देख लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, वरना खराब हो सकती है आपकी छुट्टी

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 26, 2023, 06:50 AM IST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में हो रही मैराथन और तब्लीगी जमात के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। यदि आप घर से संडे मनाने के लिए बाहर निकल रहे हैं तो इस एडवाइजरी को जरूर देख लें।

Delhi Traffic Advisory: रविवार का दिन ट्रैफिक के लिहाज से दिल्ली वासियों के लिए परेशानी का दिन बन सकता है। आज रही राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से अपोलो टायर्स मैराथन (Apollo Tyres Marathon) हो रही है तो दूसरी तरफ अखिल भारतीय तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) के धार्मिक आयोजन और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से सीबीआई की पूछताछ होनी है। इन सारे इवेंट्स को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अगर आप संडे मनाने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो इस एडवाइजरी को जरूर देख लें।

delhi traffic advisory today

दिल्ली में आज कई सड़कों का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

दक्षिणी दिल्ली में यहां रहेगा यातायात प्रभावित

केन्याई मध्यम दूरी के धावक और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता डेविड रुदिशा ने अपोलो टायर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। इस मैराथन में भारत के प्रमुख धावक तक शामिल हो रहे हैं जो यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चीन में इसी साल होने वाले एशियन खेलों के लिए क्वालिफाई करना चाहेंगे। तड़के तीन बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक लोधी रोड से खान मार्केट तक लोधी एस्टेट और भारती नगर के नागरिकों के अलावा कोई ट्रैफिक अलाउड नहीं है। इसी तरह सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मेहरचंद मार्केट, आश्रम चौक, मूलचंद चौक, रफी अहमद किदवई मार्ग, मान सिंह रोड और लुटियन जोंस की तरफ जाने वाली सड़कों के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कई गई है जिसे आप यहां देख सकते हैं।

तब्लीगी जमात का भी आयोजन

तब्लीगी जमात के आयोजन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया, '25-27 फरवरी 2023 तक शाही ईदगाह, सदर बाजार में अखिल भारतीय तब्लीगी जमात के धार्मिक आयोजन के मद्देनजर कुछ सड़कों और हिस्सों पर यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। किसी भी असुविधा से बचने के लिए कृपया निर्देशों का पालन करें।' 25 फरवरी की मध्यरात्रि से जिन सड़कों पर यातायात प्रतिबंध/विनियमन/डायवर्जन लगाया जा सकता है उनमें रानी झांसी रोड, ईदगाह रोड और राम कुमार मार्ग शामिल हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 25.02.2023 को सुबह 06 बजे से 27.02.2023 को कार्यक्रम के अंत तक उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें। पहाड़ गंज, करोल बाग और तीस हजारी कोर्ट, आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों से आग्रह है कि वो सड़क पर संभावित देरी को देखते हुए घर से पहले निकल लें।

End of Feed