Delhi Budget: दिल्ली का 1 लाख करोड़ रुपये का बजट होगा पेश, 'विकसित दिल्ली बजट' थीम पर रहेगा फोकस

'विकसित दिल्ली बजट' में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर ज़ोर दिया गया है। साथ ही, दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ होने की संभावना है।

दिल्ली विधानसभा में 25 मार्च यानी मंगलवार को वित्त मंत्री रेखा गुप्ता वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करेंगी। इस बजट की थीम 'विकसित दिल्ली बजट' रखी गई है, जिसमें दिल्ली के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

delhi budget

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

महिला समृद्धि योजना की होगी घोषणा

इस बार के बजट में महिलाओं के लिए एक विशेष योजना 'महिला समृद्धि योजना' की घोषणा की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए अलग से फंड आवंटित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करना है।

End of Feed