साल 2020 में पूर्वी दिल्ली का एक हिस्सा दंगों की आग में झुलस रहा था। उस समय यहां के गोकलपुरी इलाके में 26 फरवरी 2020 को दंगों में आमिर अली नाम के एक युवक की हत्या हुई। उसी आमिर अली की हत्या के मामले आज कड़कड़डूमा कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। एक आरोपी लोकेश को दंगे भड़काने का दोषी पाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली दंगा मामले में 12 आरोपी बरी (फोटो - AI Image)
अदालत ने दोषी लोकेश की सजा पर 22 मई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। बता दें कि दंगे के दौरान आमिर अली की हत्या के बाद उसके शव को भागीरथी विहार नाले के पास पुलिया के नीचे फेंका गया था।
कोर्ट की इस कार्रवाई को दिल्ली दंगा मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्योंकि इससे दंगे के दौरान हुई हिंसा और हत्या के मामले में न्यायिक प्रक्रिया की प्रगति का पता चलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
