दिल्ली

Delhi के एक पुलिस थाने में लगी आग, आनन-फानन में थाना खाली कराया गया

बाहरी दिल्ली के एक महत्वपूर्ण अशोक विहार पुलिस थाने में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना से वहां अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में पूरे थाने को खाली करवाया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Image

Delhi के एक पुलिस थाने में लगी आग, आनन-फानन में थाना खाली कराया गया

बाहरी दिल्ली के अशोक विहार पुलिस थाने में आज यानी बुधवार 14 मई को सुबह आग लग गई। आग लगने की यह घटना सुबह लगभग 10.30 बजे की है। यह आगे थाने के ATO यानी एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के दो कमरों में लगी थी। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।

थाने में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू बाने के काम में जुट गईं। आग लगने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पुलिस स्टेशन को खाली कर लिया गया।

माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसका असली कारण पता लगाने की कोशिश हो रही है। आग लगने की इस घटना से पुलिस थाने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article