Kolkata Doctor Murder: RML समेत दिल्ली के कई अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर, ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर पूरे देश के डॉक्टर आक्रोश में है। दिल्ली के सभी डॉक्टरों आज से हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे सभी अस्पतालों में ओपीडी, नियमित सर्जरी और अन्य रूटीन सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

Delhi Doctor Strike: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में दिल्ली के सफदरजंग और आरएमएल समेत कई अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (RDA) से सोमवार से हड़ताल करने की घोषणा की है। जिसकी वजह से सभी अस्पतालों में ओपीडी, नियमित सर्जरी और अन्य रूटीन सेवाएं प्रभावित रहने वाली है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में जान गंवाने वाली डॉक्टर को न्याय दिलाने तक देशभर में मेडिकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

End of Feed