दिल्ली

Delhi Factory Fire: जींस की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Factory Fire: बादली इंडस्ट्रियल एरिया में जींस की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

जींस की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Delhi Factory Fire: दिल्ली के बादली इंडस्ट्रियल एरिया में जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जींस की फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण है कि देखते ही देखते आग ने साथ की फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दूसरी फैक्ट्री मिठाई की है। फायर टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने पर काबू पाने के प्रयास में लगी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

अग्निशमन अधिकारी अशोक जायसवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 7 बजे करीब मिली थी, जिसके बाद कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। जब आग पर काबू करने में मुश्किल हुई तो और गाड़ियां मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि तीसरे फ्लोर पर धुंधा अधिक है और कहीं-कहीं आग भी है। जल्द भी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।

आग लगने की वजह का अभी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। दमकल के अधिकारी आग लगने की वजह पता लगाने से लिए जांच में लगे हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article