Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके के बाद ASI का बड़ा कदम, 3 दिन तक लाल किला रहेगा बंद

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को हुए धमाके के बाद ASI ने लाल किला तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है। लाल किले की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन तौर पर यह फैसला लिया गया है।

Delhi Red Fort Blast: सोमवार (10 नवंबर) शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के कारण राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद से, सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल बढ़ा दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जो धमाके की हर एंगल से गहन जांच कर रही हैं। इस बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एहतियाती कदम उठाते हुए, सुरक्षा कारणों से लाल किला को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान लाल किले में एंट्री बंद रहेगी।

Delhi Red Fort Blast

दिल्ली धमाके के बाद 3 दिन के लिए लाल किला बंद

लाल किला के पास धमाके से दहली दिल्ली

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति में चल रही कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के वाहनों में भी आग लग गई। दूर खड़ियां गाड़ियों के शीशे टूट गए। यहां तक की मेट्रो स्टेशन के शीशे टूटने की भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद से यूपी, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी हाई अलर्ट है। यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। दिल्ली की सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है और कई स्थानों पर पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं।

End of Feed