4 सितंबर को दिल्ली रही सबसे गर्म, 40 डिग्री पहुंचा तापमान, तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 6, 2023, 11:18 AM IST

अगस्त का महीना आमतौर पर शहर के लिए सबसे अधिक बारिश वाला महीना होता है। दिल्ली में बारिश में 61 प्रतिशत की कमी देखी गई, जबकि सितंबर में भी अब तक कोई बारिश नहीं हुई है।

Delhi Hottest Day: मानसून के आखिरी दौर में मौसम में अचानक आए बदलाव ने चौंका दिया है। अमूमन बारिश से सराबोर रहने वाले सितंबर महीने में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह पिछले 85 वर्षों में सितंबर का सबसे गर्म दिन बन गया। दिल्ली का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक है। सितंबर में अधिकतम तापमान का सर्वकालिक रिकॉर्ड 40.6 डिग्री सेल्सियस है, जो 16 सितंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने उच्च तापमान के लिए बारिश की कमी और कमजोर मानसून की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली में बारिश में 61 प्रतिशत कमी

अगस्त का महीना आमतौर पर शहर के लिए सबसे अधिक बारिश वाला महीना होता है। दिल्ली में बारिश में 61 प्रतिशत की कमी देखी गई, जबकि सितंबर में भी अब तक कोई बारिश नहीं हुई है। जबकि 4 सितंबर तक इस महीने में सामान्य बारिश 32.4 मिमी रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के 7 दिनों के पूर्वानुमान में कहा है कि शहर में आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

End of Feed