Delhi weather : शिमला-मसूरी से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, गिरते पारे ने बढ़ाई ठिठुरन, दो साल का रिकॉर्ड टूटा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 6, 2023, 08:50 AM IST

Delhi weather : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप और सड़कों पर घने कोहरे का असर दिखा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4°c के आसपास दर्ज हुआ।

Delhi weather : राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। सर्दी इतनी पड़ रही है कि दिल्ली का तापमान पर्वतीय इलाकों शिमला एवं मसूरी से भी कम हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली के रिज एवं आयानगर केंद्र पर 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यही नहीं, गुरुवार को कई जगहों पर पारा लुढ़कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बीते दो सालों में यह दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान है। कोहरे की वजह से दृश्यता गुरुवार को घटकर 50 मीटर रह गई।

delhi cold

दिल्ली इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला 5.2, कांगड़ा 3.2, शिमला 3.7, देहरादून 4.6, मसूरी 4.4, नैनीताल 6.2 रहा। इन सभी शहरों से दिल्ली का तापमान कम दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि सात जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दी से राहत मिल सकती है।

End of Feed