दिल्ली के 88 प्राइवेट अस्पताल देंगे मुफ्त इलाज की सुविधा, गरीब और बुजुर्गों को मिलेगा सीधा फायदा

दिल्ली के 88 प्राइवेट अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) से समझौता करके मुफ्त इलाज की सुविधा देने का निर्देश जारी किया गया है। निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अस्पतालों में हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे जहां मरीज अपना वेरिफिकेशन करवाकर योजना का लाभ ले सकेंगे।

Delhi Hospital: दिल्ली के 88 प्राइवेट अस्पताल अब मुफ्त में इलाज करेंगे, जिसका लाभ गरीब परिवारों और बुजुर्गों को मिलेगा। दिल्ली सरकार की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) ने प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत SHA की तरफ से आरोग्य कोष में पहले से पंजीकृत 88 प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देने का निर्देश जारी किया गया है और हॉस्पिटल मैनेजमेंट को SHA के साथ समझौता करने को कहा गया है। आयुष्मान भारत में पंजीकृत अस्पतालों में योजना के लाभार्थियों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा।

private hospitals free treatment in delhi

सांकेतिक तस्वीर

अस्पतालों में लगेंगे हेल्प डेस्क

SHA सभी अस्पतालों से अलग-अलग समझौता करेगा। आरोग्य कोष में रजिस्टर्ड अस्पतालों के साथ एजेंसी ने अपनी शर्तें और करार पत्र साझा किया है। ये समझौता होने के सात दिनों के भीतर अस्पतालों में कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधाओं से लैस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। उसपर अस्पतालों की तरफ से आरोग्य मित्र की नियुक्ति होगी जो मरीजों की मदद करेगा।

End of Feed