दिल्ली

Delhi Weather: मौसम विभाग ने जारी किया दो दिनों का अलर्ट, दिल्ली में आएगी आंधी-बारिश, चढ़ते पारे से मिलेगी राहत

दिल्ली में गर्मी कुछ कम हुई है शुक्रवार शाम की बारिश के बाद दिल्ली में आज पारा तीन डिग्री गिरने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को गर्मी से राहत रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान।

Image

Delhi weather.

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Apr-2025: दिल्लीवालों को अब भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार की रात दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत NCR के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद शनिवार की सुबह कम गर्म रही। आज शनिवार को दिन भर हल्के बादलों और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आज का मौसम

IMD के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात तक ये घने हो सकते हैं। बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ-साथ गरज, बिजली और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। शाम के समय हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट यानी सतर्क रहने की चेतावनी।

3 डिग्री गिरा पारा

बीते दिन, शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, जबक‍ि अधि‍कतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। आज, शनिवार न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधि‍कतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो शुक्रवार से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है, जो शनिवार और रविवार के लिए है। कल यानी रविवार को भी दिल्ली में आसमान में दिन भर हल्के बादल छाए रहेंगे, जो शाम को और घने हो जाएंगे। इसके साथ मौसम विभाग ने चमक और गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबादी की संभावना भी जताई है। इसके तेज सतही हवाएं और धूल भरी आंधी भी चलेगी। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article