दिल्ली

पानी के टैंकरों की धांधली पर दिल्ली सरकार लगाएगी लगाम, आज से राजधानी में चलेंगे GPS वाले टैंकर, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ पानी की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में पानी की चोरी और टैंकरों की धांधली भी बढ़ जाती है। पानी टैंकरों की धांधली पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार जीपीएस वाले टैंकर आज से शुरू करने वाली है। इससे टैंकर की लोकेशन और डिलीवरी पर नजर रखी जा सकेगी।

Image

पानी के टैंकरों की धांधली पर दिल्ली सरकार लगाएगी लगाम

Delhi: दिल्ली में तापमान बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी में पानी की डिमांड भी बढ़ जाती है। इस बीच पानी की बर्बादी और चोरी एक बड़ी समस्या है। दिल्ली में हर दिन जल उपचार संयंत्रों (Treatment Plants) से 1000 मिलियन गैलन पानी में से 50 प्रतिशत पानी भी दिल्ली के लोगों तक नहीं पहुंच पाता है, इसका सबसे बड़ा कारण पानी की चोरी और बर्बादी है। पानी की सप्लाई के सिस्टम को सुधारने और इसकी बेहतर निगरानी करने के लिए दिल्ली सरकार ने नई पहल की शुरुआत की है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है।

आज, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार द्वारा जल बोर्ड के 1,111 पानी टैंकर का लोकार्पण (Inauguration) किया जाएगा, जिससे दिल्ली में जलापूर्ति को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि गर्मियों के दौरान दिल्ली के कई इलाके पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों पर निर्भर करते हैं। टैंकरों की संख्या बढ़ने से लोगों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन बता दें कि जिन टैंकरों का आज लोकार्पण होने वाला है, वह कोई आम टैंकर नहीं है। यह जीपीएस से लैस टैंकर है, जिनकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर समय निगरानी की जा सकती है। इससे पानी की चोरी को रोके जाने की उम्मीद की जा रही है।

GPS से लैस होंगे पानी के टैंकर

गर्मियों के महीने में जल संकट को दूर करने के लिए और लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने जीपीएस वाले टैंकर लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जीपीएस वाले पानी के टैंकरों के बारे में आगे बताया कि इन टैंकरों को सबसे पहले वहां भेजा जाएगा, जहां जल संकट सबसे गंभीर है या उन इलाकों में जहां पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि नए टैंकर में हाई टैक GPS सिस्टम लगा हुआ है, जो यह सुनिश्चित करेगा की पानी निर्धारित समय पर सही स्थान पर पहुंचा है और पारदर्शी तरीके से पहुंचा है।

आज होगा GPS से लैस टैंकरों का लोकार्पण

जानकारी के अनुसार, आज यानी 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में GPS से लैस पानी के टैंकरों का लोकार्पण किया जागा। यहां से 1,111 टैंकरों को विभिन्न स्थानों में पानी का आपूर्ति करने के लिए भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रकार से दिल्ली में 67 MGD पानी को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं जीपीएस वाले टैंकरों को लेकर यदि किसी व्यक्ति को शिकायत भी करनी है तो उसके लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीपीएस टैंकरों से आप न केवल टैंकर की वर्तमान स्थिति, शेड्यूल ही नहीं बल्कि एक क्लिक में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। सीएम रेखा गुप्ता द्वारा एक्स पर जारी एक पोस्ट में इसकी सूचना दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article