मानसून की तैयारी : दिल्ली में 15 वायरलेस स्टेशन के जरिए जलभराव की समस्या होगी दूर

दिल्ली में मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एपेक्स कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 जारी किया गया। सरकार ने 15 वायरलेस स्टेशन और सेक्टर टीमों का गठन किया है। नागरिक टोल फ्री नंबर, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से समस्याओं की सूचना दे सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एपेक्स कमेटी की बैठक के बाद फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 जारी किया गया।

Delhi Pothole

दिल्ली में इस साल मानसून में जलजमाव की समस्या से निपटने की तैयारी (फोटो - AI Images)

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है और बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। 15 वायरलेस स्टेशन स्थापित किए गए हैं और सेक्टर टीमों का गठन किया गया है। सभी अधिकारियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed