दिल्लीवासी ध्यान दें! 31 अगस्त तक इन रास्तों से बचकर रहें, DPL के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के मैचों के कारण 2 जुलाई से 31 अगस्त तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी गई है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के दौरान राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में मैचों के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में 2 जुलाई से 31 अगस्त तक दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

traffic

सांकेतिक फोटो (istock)

सावर्जनिक परिवहन का करें इस्तेमाल

दिल्ली में 2 से 31 अगस्त तक बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग (जेएलएन मार्ग) पर भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि प्रतिबंधित मार्गों से बचें और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें, क्योंकि स्टेडियम के पास सामान्य पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मैच के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

End of Feed