कन्‍नौज के इत्र से लेकर बनारस की सिल्‍क साड़ी तक, दिल्‍ली के व्‍यापार मेले में लगे हैं यूपी 100 से ज्‍यादा स्‍टॉल

Trade Fair in Pragati Maidan: प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में उत्‍तर प्रदेश के एक और उत्‍पाद की तारीफ हो रही है। ये है बांदा के शजार स्‍टोर से बना ताजमहल, जिसके शिल्‍प की चर्चा बहुत हो रही है। बता दें कि ये खास पत्‍थर वहां की केन नदी से निकलता है।

Trade Fair in Pragati Maidan: इन दिनों दिल्‍ली के प्रगति मैदान में 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला चल रहा है। इस कार्यक्रम बहुत बड़ी मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि सबसे खास बात ये है कि, इस बार प्रगति मैदान में यूपी मंडप लगाया गया है जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देश के प्रत्‍येके कोने-कोने के उत्‍पाद इत्‍यादि को यहां प्रदर्शित किया जा रहा है। इसकी सहायता से देश के लगभग स्‍थान की पहचान बढ़ भी रही है और उसकी प्रशंसा भी हो रही है। बता दें कि, यूपी मंडप में उत्‍तर प्रदेश के तकरबीन 100 से ज्‍यादा स्‍टॉल लगे हैं। जिनमें उत्‍तर प्रदेश की हर उस चीज को प्रदर्शित किया जा रहा है जो कि किसी न किसी जिले का प्रतिनिधित्‍व करती है।

​delhi pragati maidan, delhi pragati maidan trade fair, pragati maidan trade fair, trade fair in delhi, delhi latest news

दिल्‍ली का व्‍यापार मेला। (फोटो क्रेडिट: एक्‍स)

स्‍टॉल में लगे हैं ये सामान

दिल्‍ली के प्रगति मैदान में लगे ट्रेड फेयर में उत्‍तर प्रदेश के उत्‍पादों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें भदोही की कालीन, पूर्वांचल लिट्टी चोखा, कानपुर के मोहन पेड़े, छोले भटूरे और पानी पुरी, कन्‍नौज का इत्र, आगरा का मार्बल, बनारस की सिल्‍क साड़ी समेत बहुत से उत्‍पादों की तारीफ हो रही है। जैसा कि हमने बताया इन स्‍टॉल पर कई फूड आइटम भी लगे हैं जिन पर चटकारे लेते हुए लोगों को देखा जा सकता है।

End of Feed