Delhi-NCR Pollution: स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, सांसों पर प्रदूषण का पहरा; आज भी AQI 400 पार

दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। आसमान में स्मॉग की मोटी परत देखने को मिल रही है। राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। एनसीआर में भी प्रदूषण के हालात बेहतर नहीं है। प्रदूषण के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण मंगलवार को दिल्ली में ग्रैप 3 भी लागू किया जा चुका है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार को पहली बार दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंचा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू भी कर दिया गया है। आज भी दिल्ली में घना स्मॉग देखने को मिल रहा है। प्रदूषण की चादर से कई इलाके ढके हुए हैं। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 414 दर्ज किया गया, जिसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई वजीरपुर में 451 और बवाना में 451 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में भी हवा जहरीली बनी हुई है।

delhi pollution

दिल्ली में आज भी गंभीर श्रेणी में हवा (फाइल फोटो| PTI)

नोएडा-गाजियाबाद में कितना रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 9 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है। जिनमें अलीपुर, आईटीओ, आर के पुरम, पंजाबी बाग, आया नगर, नेहरू नगर, अशोक विहार, पटपड़गंज, सोनिया विहार, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला आदि शामिल हैं। इस दौरान नोएडा का एक्यूआई 404, ग्रेटर नोएडा का 388, गाजियाबाद का 354, गुरुग्राम का 355 और फरीदाबाद का 292 दर्ज किया गया।

End of Feed