Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर नहीं लग पा रहा अंकुश, बेहद खराब स्‍तर पर वायु गुणवत्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 12:47 PM IST

Delhi Pollution: केंद्र ने हवा की अनुकूल गति और दिशा के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद पिछले शनिवार को दिल्ली में कुछ परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध सहित कड़े प्रतिबंध हटा दिए थे।

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। निगरानी एजेंसियों ने यह जानकारी दी। राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 रहा। पूरे दिन का औसत एक्यूआई शाम चार बजे दर्ज किया जाता है। शनिवार को एक्यूआई 389, शुक्रवार को 415, बृहस्पतिवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और रविवार (19 नवंबर) को 301 दर्ज किया गया था।

​Delhi Pollution, Delhi Pollution Update, Delhi Pollution News, Delhi NCR Pollution Update, Delhi Latest News

दिल्‍ली में प्रदूषण। (सांकेतिक फोटो)

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर में अब तक 10 दिन ऐसे रहे हैं जब वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

End of Feed