दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की दबंग कार्रवाई; एनकाउंटर में रोहतक हत्याकांड के 2 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में रोहतक की एक हत्या में शामिल थे। ये आरोपी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हैं और गैंगवार के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

Narela Police Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला इलाके में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों हाल ही में रोहतक में हुई एक हत्या में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं और उन्होंने गैंगवार के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था।

Police Encounter in Delhi Narela

दिल्ली के नरेला में पुलिस मुठभेड़ (सांकेतिक फोटो)

स्पेशल सेल को इन बदमाशों के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नरेला इलाके में जाल बिछाया गया। जैसे ही दोनों बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन उन्होंने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का हिस्सा है, जिसके चलते हाल ही में 227 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed