Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सख्श दिल्ले के शाहदरा के रहने वाले हैं। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से नकली सिक्के बनाने वाली मशीने बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मंडोली स्थित फैक्ट्री से 20 लाख मूल्य के नकली सिक्के सप्लाई किए हैं। दोनों ने यूट्यूब देखकर इन नकली सिक्कों को बनाने का काम सीखा था।
दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
इन आरोपियों में एक दिल्ली के शाहदारा निवासी आकाश और इंदौर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का मंडोली में स्थित फैक्ट्री में भांडाफोड़ किया और मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नकली सिक्के के ढलाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल और सिक्के बनाने वाली मशीनों को भी बरामद किए गए।
सिक्कों को लेकर इंदौर जाने का था प्लान
पुलिस का कहना है बहुत दिनों से दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में नकली सिक्कों के प्रचलन के बारे में जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद 23 मार्च को बुराड़ी क्षेत्र में नकली सिक्कों बनाने वाले व्यक्तियों की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपना जाल बिछाया और मौके पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। दोनों के पास से करीब 1 लाख और 60 हजार अंकित मूल्य के 20 रुपये के नकली सिक्के बरामद हुए। दोनों इन सिक्कों को लेकर इंदौर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इनके इरादों पर पानी फेर दिया।
आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह
आरोपियों के पास से बरामद किए गए नकली सिक्कों को पहली बार देखने पर ये बिल्कुल असली जैसे नजर आ रहे थे। पुलिस के पूछताछ के बाद आरोपी आकाश ने कबूला की वह अपने साथियों के साथ नकली सिक्के बनाने के काम में शामिल है। वहीं दोनों अबतक दिल्ली-एनसीआर में करीब 20 लाख रुपये के नकली सिक्कों की आपूर्ति कर चुके हैं। जांच में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पता चल गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
