Traffic Advisory: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 11:20 PM IST

Traffic Advisory: उद्घाटन समारोह में कई वीवीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने और 28 मई को नई दिल्ली जिले में सुबह साढ़े पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाने से बचने का आग्रह किया।

Traffic Advisory: नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जारी किए गए यातायात परामर्श के अनुसार नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा।

new parliament building, Delhi Traffic Advisory

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श

End of Feed