दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बारा हिंदू राव अस्पताल में मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2023, 08:24 AM IST

Delhi Head Constable Suicide: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद की खुदकुशी मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर स्पष्ट होगा कि वजह क्या थी।

Delhi Head Constable Imran Mohammed Suicide: दिल्ली के थाना सिविल लाइंस में एक पीसीआर वैन के इंचार्ज एचसी इमरान मोहम्मद ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत बारा हिंदू राव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना चंदगी राम अखाड़ा के बेला रोड पर सुबह करीब छह बजे हुई। पीसीआर चालक सीटी अतुल भाटी शौच के लिए गए तो मृतक ने खुद को गोली मार ली। जिला अपराध टीम को घटना का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब इस घटनाके बारे में जानकारी मिली।

End of Feed