Delhi Encounter: दिल्ली के महरौली और नांगलोई में पुलिस एनकाउंटर, वांटेड आरोपी कोकू पहाड़िया समेत 4 बदमाश घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए। वहीं महरौली इलाके में भी शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई। जिसमें एक वांटेड अपराधी काकू पहाड़िया घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं। महरौली में पुलिस ने वांटेड अपराधी काकू पहाड़िया को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। साथ ही एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में दो अन्य पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैक पर भी गोली लगी। वहीं नांगलोई इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

delhi encounter - ANI

दिल्ली में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ (ANI)

नांगलोई में पुलिस मुठभेड़ में कितने अपराधी गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच हल्की गोलीबारी हुई, जिसमें तीन अपराधी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी गिरोह ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी उस समय फरार होने में कामयाब रहे। आज जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में चार में से तीन बदमाश घायल हो गए और बाद में उन्हें गिरफ्तार लिया गया। सभी घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

End of Feed