Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 20 साल से फरार ठग को दबोचा, डॉक्टर-इंजीनियर का सपना दिखाकर बनाता था शिकार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 सालों से फरार चल रहे ठग को पकड़ लिया है। जिस पर आरोप है कि वह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आरोपी ने ओडिशा के एक डॉक्टर से उसके बेटे को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

Delhi Crime News: नई दिल्ली में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दो दशकों से फरार चल रहे ठग 63 वर्षीय राजेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश पर आरोप है कि उसने ओडिशा के एक डॉक्टर से उनके बेटे को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी को साल 2004 में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

आरोपी ने कई लोगों को फंसाया झांसे में

डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार, राजेश राजपूत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। उसने स्नातक की पढ़ाई के बाद सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। जिसके बाद राजेश एक ठग गिरोह के संपर्क में आ गया। उसने "हेल्पलाइन कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड" नाम से एक एजेंसी बनाई, जो एनजीओ जैसी प्रतीत होती थी। इस एजेंसी के माध्यम से वह मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा। राजेश ने अखबारों और अन्य माध्यमों में फर्जी विज्ञापन देकर कई अभिभावकों को गुमराह किया।

End of Feed