इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड गैंग पर दिल्ली पुलिस का करारा एक्शन; फर्जी निवेश और ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाने वाले 12 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी निवेश और ऑनलाइन प्रेमजाल के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में चले विशेष अभियान के दौरान 2.61 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

Delhi Cyber Fraud Arrest: दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़ा एक बड़ा गिरोह पकड़ने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों के अनुसार, 2.6 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले इस नेटवर्क के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी ऑनलाइन निवेश और प्रेमजाल में फंसाकर लोगों से पैसे ठगने का काम करता था। पुलिस की टीम ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक चले विशेष अभियान के दौरान इन सभी को दबोचा।

Delhi Police Cracks Down on Interstate Cyber Fraud Gang (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड गैंग पर की कार्रवाई (सांकेतिक फोटो: Canva)

दक्षिणी दिल्ली में दर्ज एक मामले में जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाते हुए धमकाया और उनसे 42.49 लाख रुपये हड़प लिए। इस सिलसिले में पाली (राजस्थान) और मध्य प्रदेश से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया तथा 7.08 लाख रुपये बरामद हुए। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में ऑनलाइन प्रेमजाल और निवेश घोटाले के जरिये 40.27 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर पीड़ित को धोखा दिया था।

End of Feed