दिल्ली

ये एयरबैग बचाएगा नहीं, आपकी जान ले लेगा; यहां बन रहे महंगी गाड़ियों के लिए नकली Airbag

दिल्ली पुलिस ने नकली एयरबैग बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और सैकड़ों नकली एयरबैग बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi News: आज कल हर चीज का डुप्लीकेट बनने लगा है। इसके चक्कर में लोग कई बार धोखा खा जाते हैं और असली की जगह नकली सामान खरीद लेते हैं। इन दिनों कुछ ऐसा ही एयरबैग के साथ हो रहा है। बाजारों में नकली एयरबैग आ गया है, जो आपकी जान ले सकता है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो झुग्गियों में महंगी गाड़ियों के लिए एयरबैग बना रहा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और नकली एयरबैग बरामद किए। वहीं, इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

झुग्गियों में चल रहा था कारोबार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार की टीम ने इस गिरोह को पकड़ा है। इसके बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि माता सुंदरी रोड स्थित गुरुद्वारा के पास झुग्गियों में महंगी कारों के नकली पुर्जों का निर्माण हो रहा है। पुलिस ने इसकी जांच की और छापेमारी में फैजान और फराज नाम के दो युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके एक अन्य साथी फुकरान को गिरफ्तार किया।

छापेमारी में नकली एयरबैग बरामद

पुलिस ने बताया कि छापेमारी में करीब चार सौ नकली एयरबैग बरामद हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि इन एयरबैग पर कई कंपनियों के लोगो लगे हुए थे, जिससे लोग नकली और असली का फर्क नहीं समझ पाते थे। एयरबैग के अलावा वाहनों में लगने वाले कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों की जान खतरे में डालने के लिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यूट्यूब से सीख कर बनाया नकली एयरबैग

बताया गया कि आरोपियों ने यूट्यूब की मदद से नकली एयरबैग बनाना सीखा था। बनाने के बाद इसे दिल्ली-एनसीआर के सर्विस सेंटर और दुकानों पर बेचा जाता था। आरोपी कम कीमत बताकर इसे बेचता था। पुलिस ने बताया कि एयरबैग में अच्छी कंपनियों के लोगो लगे होने की वजह से लोग नकली और असली में फर्क नहीं समझ पाते थे और उनके साथ धोखाधड़ी हो जाती थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article