Delhi Crime: मामूली बात पर गुस्साए बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड में मामूली बात को लेकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल और स्कूटी बरामद कर ली है।

Delhi News: दिल्‍ली मे भी आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली के जीबी रोड से सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग की गई है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बदमाशों के पास से पिस्टल और फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद किया है।

Delhi Police

दिल्ली में मामूली बात पर गुस्साए बदमाशों ने की फायरिंग (फोटो - iStock)

दिल्ली में मामूली विवाद पर फायरिंग

End of Feed